आपदा कोष 2023 का गठन, सीएम सुक्खू ने जारी किया क्यूआर कोड

हरविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल के सीएम।

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा कोष का क्यूआर कोड भी जारी कर दिया है। इस कोड पर जनता आपदा राहत कोष में अपना अंशदान दे सकते हैं। जिससे प्रदेश में लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जाए। सरकार की ओर से राहत बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है। हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बारिश की वजह से प्रदेश में जानमाल की भारी हानि हुई है। इसी बीच आपदा को देखते हुए हिमाचल सरकार द्वारा आपदा कोष 2023का गठन किया गया। सरकार की ओर से बैंक अकाउंट नंबर भी जारी कर दिया गया।

रविवार को हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा कोष का क्यूआर कोड भी जारी कर दिया है। इस कोड पर जनता आपदा राहत कोष में अपना अंशदान दे सकते हैं। जिससे प्रदेश में लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जाए। सरकार की ओर से राहत बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है।

आपदा को लेकर सीएम का कहना है कि प्रदेश में आपदा ने भारी तबाही मचाई है। जिसको देखते हुए आपदा कोष 2023का गठन किया है और इसके लिए दो बैंकों को चिन्हित किया गया है। अकाउंट नंबर और क्यूआर कोड जारी कर दिया है। जनता की मदद के लिए अब आसानी से अशंदान किया जा सकता है।

गौरतलब है कि अब तक कई राज्यों से लोग इस आपदा कोष में अंशदान दे चुके हैं और 50लाख के करीब अभी तक कोष जमा हुआ है। उन्होंने कहा कि विदेशों से भी इस आपदा कोष मेंअपना अंशदान देना चाहते हैं इसको लेकर भी जल्द ही व्यवस्था की जाएगी। सीएम ने आपदा कोष में अंशदान देने वाले लोगों का आभार भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *