Mango Festival 2023: मास्को, दुबई और बहरीन को भाया यूपी का आम, यूरोप का बाजार भी कर रहा इंतजार

लखनऊ: उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अवध शिल्प ग्राम में आयोजितआम महोत्सव 2023 कार्यक्रम काउद्धघाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कियूपी का आम आज विश्व भर में पसंद किया जा रहा है।

विश्व भर में पसंद किया जा यूपी का आम

सीएम योगी ने कहा कि यूपी का आम आज विश्व भर में पसंद किया जा रहा है। मास्को दुबई और बहरीन इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यूपी में 1000 वैरायटी के आम उत्पादित होते हैं। जो प्रयास शुरू किए गए हैं उनके असर आने शुरू हो गए हैं। बता दें आज12 टन आम बहरीन, 1 टन दुबई और 2 टन आम मास्को के लिए रवाना किया गया है।

आम की गुणवत्ता पर ध्यान दें

सीएम योगी ने कहा कि केवल उत्तर प्रदेश की जनता ही नही बल्कि पूरे देश के साथ विश्व भर के देशों में आम की मांग पूरी करने में सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब यूरोप का बाजार आपका इंतजार कर रहा है आप शॉर्टकट न अपनाएं और गुणवत्ता पर ध्यान दें डिमांड के हिसाब से ही प्रोडक्ट तैयार करें।

मास्को को भाया यूपी का आम

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि, बीज से बाजार की दूरी कम करने के लिए सरकार सहयोग देने को तैयार है। इसके लिए चार स्थानों पर पैकहाउस बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्यात में सुविधा देने से कई देशों में नए बाजार बने हैं। सीएम योगी ने बताया कि अभी हाल ही मास्को में उत्तर प्रदेश के आम को काफी पसंद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *