Ajmer 92 Teaser: फिल्म ‘अजमेर 92’ का टीजर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

नई दिल्ली: जब सेफिल्म द कश्मीर फाइल्सलोगों के बीच आया है। तब से फिल्म निर्माता किसी सच्ची घटना को दिखाने के लिए प्रयासरत हैं। अक्सर अब सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में आ रही हैं। इस बीच फिल्म अजमेर 92दर्शकों के बीच पेश होने जा रही है जिसका टीजर आज जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में उस घटना को दर्शाया गया है जब सन् 1992 में अजमेर में ढाई सौ से अधिक संभ्रांत परिवार की लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई थी।

यह फिल्म बड़े पर्दे पर 21 जुलाई को रिलीज हो रही है।फिल्म द कश्मीर फाइल्सऔर द केरला स्टोरीजैसी कई फिल्मेंदेखने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए भी काफी उत्सुक हैं। अजमेर 92 में उस वारदात को दिखाने का प्रयास किया गया है जब सन 1987 से लेकर 1992 के बीच अजमेर में 250 से अधिक संभ्रांत परिवार के लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया था।इसके साथ ही कुछ लड़कियों को ब्लैकमेल भी किया गया था जिसके कारण कई लड़कियों ने सुसाइड कर लिया था।

बता दें कि फिल्म अजमेर 92का निर्देशन डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म कालेखन सूरजपाल पाठक, पुष्पेंद्र सिंह और ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने किया है। वहीं करन वर्मा, सुमित सिंह, राजेश शर्मा, मनोज जोशी, आकाश दहिया और ईशान मिश्रा अहम किरदार में होंगे। फिल्म 21 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *