Mohit Marwah: अभिनेता मोहित एक बार फिर बने पिता, बेटी के बाद किया बेटे का स्वागत

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के कजिन और अभिनेता मोहित मारवाह के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। दरअसल, मोहित और उनकी पत्नी अंतरा मोतीवाला एक बार फिर से माता-पिता बन गए हैं। दोनों की जहां पहले से एक बेटी थी। वहीं अब अंतरा ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशी के मौके पर एक नोट भी शेयर किया गया है, जिसमें इस बात को कंफर्म किया गया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर शेयर किए गए नोट में लिखा है कि, मोहित और अंतरा की ओर से यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है।बता दें कि मोहित और अंतरा की शादी साल 2018 में हुई थी। इन्होंनेसंयुक्त अरब अमीरात में एक भव्य समारोह में शादी की थी। अक्टूबर 2021 में इनके घर एक बेटी की किलकारी गूंजी थी। वहीं अब कपल ने अपने घर एक बेटे का स्वागत किया है। बता दें कि अंतरा टीना अंबानी की भतीजी हैं। तो वहीं मोहित संदीप मारवाह और टीना मारवाह के बेटे हैं।

मोहित जहां एक्टिंग की दुनिया में काम करते हैं। उनकी पत्नी अंतरा भी एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं। मोहित ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी। उन्होंने फिल्म फगलीसे अपना डेब्यू किया था। इसमें मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी रोल निभाया था। इसके बाद मोहित राग देशमें नजर आए थे जो 2017 में रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *