Maharashtra: शादी में जा रही बस में दर्दनाक हादसा, 26 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Maharashtra:शनिवार को महाराष्ट्र में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 26 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बस शादी में नागपुर से पुणे जा रही थी। बुलढाणा में बारिश के कारण बस फिसलकर डिवाइडर जा टकराई जिससे डीजल टैंक फटने से बस में आग लग गई। आग लगने से शादी में जा रहे 26 बारातियों की जलकर मौत हो गई। बाकी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समृद्धि महामार्ग पर हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बुलढाणा के समृद्धि महामार्ग पर यह अब तक का सबसे बड़ा हादसा है। ये सड़क हादसा बुलढाणा के देउलगांव खोंड गांव के पास हुआ। शादी में जा रही बस में 32 यात्री सवार थे। बुलढाणा के एडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

पुणे जा रही थी बस

बता दे कि ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी। बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। ये घटना शनिवार तड़के करीब 2 बजे हुई। बस हादसे के समय सभी यात्री सो रहे थे। नींद में होने के कारण और बस में अचानक आग लगने के कारण लोग बस से बाहर नहीं निकल पाए और 26 लोगों की जलकर मौत हो गई।

सीएम ने जताया गहरा दुख

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही इस बस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर संपर्क किया और घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *