Haryana Hadsa:शुक्रवार को झज्जर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी 6 लोगों को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया और 3 को गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया।
घायल रोहतक पीजीआई रेफर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रख लिया और परिजनों को सूचना दे दी गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया किझज्जर-गुरुग्राम रोड पर स्कॉर्पियो गाड़ी और ट्रक की टक्कर हुई है। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 3 अभी गंभीर है। मृतकों और घायलों पहचान करने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घायलों को रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए रेफर किया गया है।
काम के लिए झज्जर आ रहे थे युवक
पुलिस ने आगे बताया कि सभी य़ूपी के रहने वाले हैं और काम के लिए झज्जर आ रहे थे। युवक एक स्कॉर्पियो से सवार होकर झज्जर के झाड़ली स्थित NTPC पावर प्लांट में आ रहे थे। झज्जर के नजदीक गुरुग्राम रोड पहुंचे तो हादसे का शिकार हो गएlहादसे के बाद ट्रक चालक फरार है और पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई।