Adipurush Controversy: मुस्लिम नेताओं ने भी आदिपुरुष का किया विरोध, फिल्म बैन करने की मांग

लखनऊ: ओम राउत द्वारा निर्देशित आदिपुरुष फिल्म पर विवाद जारी है।फिल्म में बोले गए डायलॉग और वीएफक्स पर लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं। लखनऊ में मुस्लिम नेताओं ने सड़क पर उतरकर फिल्म का विरोध किया।

मुस्लिम नेताओं ने आदिपुरुष का किया विरोध

सैफ अली खान, प्रभास और कृति सैनन स्टारर रामायरण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है। खासकर फिल्म के संवाद पर बवाल जारी है। हिंदू समाज और संगठनों के अलावा अब मुस्लिम समाज को लोगों ने भी फिल्म पर नाराजगी जताई है। सोमवार कोभारतीय किसान यूनियन से जुड़े मुस्लिम नेताओं ने फिल्म के विरोध में लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

आदिपुरुष ने लोगो को आहत किया- फहीम सिद्दीकी

भारतीय किसान यूनियन केमहानगर अध्यक्ष फहीम सिद्दीकी इस फिल्म पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आदिपुरुष फिल्म ने सनातन धर्म के लोगों को अपमानित करने का काम किया है। आज से 35 साल पहले रामानंद सागर की रामायण को बचपन में हम लोग भी देखा करते थे। रामानंद सागर की रामायण से सनातन धर्म और इस्लाम धर्म के लोगों को सीख मिली। उन्होंने आगे कहा, फिल्म से सनातन धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। फिल्म में इस्तेमाल किए गए डॉयलाग्स आपत्तिजनक हैं।

सरकार से फिल्म बैन करने की मांग

बीकेयू के अध्यक्षफहीम सिद्दीकी ने कहा किकिसान यूनियन के लोग पूरे देश प्रदेश में फिल्म को चलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा किहिंदुस्तान में कुरान, रामायण, बाइबल को मानने वाले लोग हैं। फिल्म जगत से जुड़े लोग जेब भरने के लिए अपमानित करने का काम करते हैं। फहीम सिद्दीकी और बीकेयू के सदस्यों ने सरकार से फिल्म को बैन करने और दोषियों को जेल भेजने की मांग की है।

मनोज मुंतशिर गलत विचारधारा का शख्स-BKU

भारतीय किसान यूनियन से जुड़े मुस्लिम नेताओं ने आदिपुरुष के राइटर मनोज मुंतशिर की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मनोज मुंतशिर गलत विचारधारा का शख्स है। बीकेयू के लोगो ने कहा कि भविष्य में किसी को भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बता दें आदिपुरुष पर जारी बवाल के बीच फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *