Biparjoy Effect: दिल्ली-एनसीआर को बारिश ने भिगोया, यूपी को हीटवेव ने तड़पाया, जानिए कब मिलेगी राहत

Biparjoy Effect:दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई। बारिश से सूर्यदेव की तपिश कम हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, सोनीपत, झज्जर और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की गतिविधि जारी है। लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीटवेव का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में बिपरजॉय चक्रवात का असर साफ देखने को मिला।

मौसम विभाग का कहना है कि, दिल्ली-एनसीआर में जो मौसम में बदलाव देखने को मिला है उसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ नहीं बल्कि चक्रवात का असर है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम इसी तरह बना रहेगा। बारिश के चलते दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

जानकारी के लिए बता दे कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मौसम के बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है।

हीटवेव का अपडेट?

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम भारत में सिर्फ पूर्वी यूपी को छोड़कर कहीं भी हीटवेव की स्थिति नहीं है। पूर्वी यूपी में भी अगले दो दिनों तक ही हीटवेव की स्थिति रहेगी। इसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। फिलहाल यहां बिपरजॉय चक्रवात का असर देखने को नहीं मिलेगा।

हीटवेव से कब मिलेगी राहत

बता दे कि दिल्ली-एनसीआर के साथ यूपी और बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में हीटवेव से हालात बेहद गंभीर हो चुके थे। उत्तर प्रदेश और बिहार में हीटवेव के चलते 100 लोगों से ज्यादा की मौत हो चुकी है। हालांकि, अब मौसम विभाग ने यहां लोगों को गुड न्यूज सुनाई है। यूपी, बिहार और राजस्थान में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *