Karan Deol Wedding: धर्मेंद्र ने पोते की शादी में लगाए जमकर ठुमके

मुंबई:बॉलीवुड के स्टार एक्टरसनी देओल के बेटे करण और दृशा आचार्य शादी के बंधन में बंध गए हैं।एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग 18 जून की सुबह मुंबई में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

मुम्बई के होटल ताज में शादी का फंक्शन

सनी देओल के बेटे करण देओल और जाने-माने फिल्मकार बिमल रॉय की परपोती दृशा आचार्य की शादी का फंक्शन मुम्बई के ताज लैंड्स एंड होटल में रखा गया। जहां आर्य समाज के रीति-रिवाज से दोनों सात फेरे लेंगे। इसी होटल में रिसेप्शन की भी पार्टी रखी गई है।

धर्मेंद ने लगाए पोते की शादी में ठुमके

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार धर्मेंद्र ने अपने पोते करण देओर की शादी में जमकर ठुमके लगाए। उन्होंने अपने दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल के साथ जमकर डांस किया। सभी बारातियों ने लाल रंग का पग पहन रखा था। उन्होंने धर्मेंद्र पाजी के साथ इस खुशी के मौके पर खूब इंज्वॉय किया।

धर्मेंद्र-बिमल रॉय अच्छेदोस्त

हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र औरजाने-माने निर्देशक बिमल रॉय बेहद अच्छे दोस्त हैं।बिमल रॉय ने धर्मेंद्र के संघर्ष के दिनों में उनकी बहुत मदद की थी।बिमल रॉय द्वारा निर्देशित बहुचर्चित फिल्मबंदिनी में भी धर्मेंद्र ने अहम किरदार निभाया था। यही वजह है कि करण देओल और दृशा एक दूसरे कोबचपन से जानते हैं। दोनों की बीच अच्छी दोस्ती हो गई जो आगे जाकर प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने जीवन भर साथ रहने का फैसला किया।करण और द्रिशाके वेडिंग फंक्शन की शुरुआत12 जून से हुई थी।बता दें करण देओल ने साल 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो 2021 में वेल्ले फिल्म में भी नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *