Jammu Kashmir Operation: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता,आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

Jammu Kashmir Operation:गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक बार फिर से कामयाबी हाथ लगी है। सर्च अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ। सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। इस दौरान कोई भी सुरक्षाबलों के हत्थे नहीं चढ़ सका।

पुंछ सेक्टर में चलाया सर्च अभियान

जानकारी के लिए बता दे कि, सर्च अभियान पुंछ सेक्टर में चलाया गया था। सुरक्षाबलों के साथ स्थानीय पुलिस भी अभियान में शामिल थी। सैन्य अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार,गोलियां और बारूद बरामद हुए हैं।

भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद

इस दौरान गोला-बारूद, पांच हथगोले, एक एके-47, नौ मैगजीन 468 राउंड, दो 7.62 mm पिस्टल,60 राउंड मिलें हैं। इसके अलावा 2 सीडीओ खंजर, दो बैग, दो पाउच,साइट पर एक खोदने वाला फावड़ा, एक तार कटर और एक पुल बरामद हुआ है।

घाटी को दहलाने की कोशिश

सेना के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि इसके अलावा 4 सिरिंज, 8 पट्टियां, 10 इबुप्रोफेन टैब्स, 20 पैरासिटामोल टैबलेट, 4 सहित दवाएं भी बरामद की गई। यह एक आतंकी ठिकाना था वह घाटी को दहलाने की फिराक में थे। इससे पहले वह सेना के सर्च अभियान में फंस गए। लेकिन विस्फोटक पदार्थों के साथ-साथ उन्होंने मेडिकल सुविधाओं का भी प्रबंध किया हुआ था।

गौरतलब है कि, घाटी में सेना बीते दो महीनों से ऑपरेशन ऑलआउट चला रही है। इससे पहले सेना ने घाटी के पुलवामा इलाके में दो आतंकियों को ढेर किया था और विस्फोटक सामग्री को बरामद किया था। इसी क्रम में सेना लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *