Rashifal 15 June:ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरुवार 15 जून का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दिन ग्रहों की चाल आपका भाग्य उदय कर सकती है। मिथुन राशि वाले जातक बाहर घूमने कहीं जा सकते हैं। कुंभ राशि वालों को अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा 15 जून का दिन। क्या कहते हैं आपके सितारे पढ़िए पूरा राशिफल।
मेष (Aries)
मेष राशि वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन खास रहने वाला है।शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आप अपने घर के कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपके भाई, बहन आपकी सहायता करेंगे। साथ ही परिवार के साथ दिन शांति से बितेगा और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
वृषभ राशि (Tauras)
गुरुवार का दिन वृषभ राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। जो जातक घर से ऑनलाइन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। आप अपनी मीठी वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। जो लोग बेरोजगार इधर-उधर घूम रहे हैं उन्हें रोजगार मिलने की संभावना है। घर पर शांति का माहौल रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले जातकों को गुरुवार के दिन 15 जून को रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की लोग सराहना करेंगे। उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। समाज में कोई अच्छा काम करके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए 15 जून का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जो लोग राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। आपको नेताओं से भी मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। लेकिन कल आप समय का दुरुपयोग भी कर सकते हैं और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा।
सिंह राशि (Leo)
गुरुवार का दिन सिंह राशि वाले जातकों के लिए बढ़िया रहेगा। अपने किसी परिचित की सहायता से रुके हुए कार्य को पूरा करेंगे। अगर आप अपने किसी प्रॉपर्टी को बेचना चाहते हैं, तो वह भी कल अच्छे दामों पर बिक सकती है। नौकरी में आपको तरक्की के अवसर मिलेंगे। उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको किए गए कार्यों की सराहना सुनने को मिलेगी।
कन्या राशि (Cancer)
कन्या राशि के लिए 15 जून का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। आपको अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे और साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। किसी परिचित की सहायता से आपको आय प्राप्त करने के कुछ नए स्त्रोत मिलेंगे। लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। दोस्तों के साथ शाम को घूमने बाहर जाएं, इससे आपको बहुत फायदा होगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी रिश्तेदार की सहायता से आप अपने रुके धन को प्राप्त करेंगे। अगर आपने किसी से धन लिया हुआ है, तो वह समय पर लौटाएंगे। पहले किए गए निवेश का पूरा लाभ मिलेगा। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए काफी दिनों बाद गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा।कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आप सभी कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सभी लोग एक साथ कार्य करते हुए नजर आएंगेय़ भाई, बहन के विवाह में आ रही अड़चनें काफी पूजा, पाठ के बाद समाप्त होंगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों को पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों से सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। आपको अपनी मीठी वाणी के द्वारा लाभ मिलेगा।आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान कल आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों के द्वारा आपको आय के कुछ नए साधन प्राप्त होंगे। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं और आपका धन कहीं फंस गया था तो वह भी आपको वापस मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वाले जातकों को गुरुवार के दिन अपने परिवार की याद सताएगी। कल आप अपने गांव में पड़ी हुई जमीन का सौदा करेंगे। घर से निकलते समय वरिष्ठ सदस्यों का पैर छूकर आशीर्वाद ले तो आपके सभी कार्य पूरे होंगे। राजनीति में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, आपको सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा। साथ ही आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वाले जातकों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। बच्चों के साथ आपको समय व्यतीत करेंगे, जिससे आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। हर कार्य में परिवार का सहयोग मिलेगा।