Haryana: अमित शाह की सिरसा में 18 जून को महारैली, तैयारियों में जुटे बिजली मंत्री रणजीत चौटाला

Haryana Amit Shah Rally: देश के गृह मंत्री अमित शाह सिरसा में रैली करने जा रहे हैं। अमित शाह की रैली को लेकर बीजेपी नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। भीड़ जुटाने के लिए लोगों के बीच जा रहे हैं। प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने जिले के कई हलकों का दौरा किया। साथ ही जनता से रैली में पहुंचने का आह्वान किया।

बिजली मंत्री ने किया हलकों का दौरा

बिजली मंत्री का कहना है कि शाह की रैली में लाखों लोगों की भीड़ जुटेगी। खुद मेरे बुलावे पर 30 हजार लोग रैली में शिरकत करेंगे। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने पिछले कई दिनों से रानियां, नाथूसरी चौपटा, कालांवाली और डबवाली हलके में जनसंपर्क अभियान किया और लोगों को रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया।

ऐतिहासिक होगी रैली- रणजीत चौटाला

मीडिया से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होने जा रही है। इस रैली में भारी भीड़ उमड़ेगी और उनके अकेले के बुलावे पर करीब 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे अब तक सिरसा जिला के 4 हलकों का दौरा कर चुके है और लोगों को रैली में आने के लिए निमंत्रण भी दे चुके है। उन्होंने कहा कि इस रैली के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

रणजीत सिंह चौटाला का कहना है कि इस रैली को लेकर जेजेपी-बीजेपी दोनों पार्टियों के नेता तैयारियों में जुटे हैं। इस रैली में अमित शाह के साथ बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के सम्मिलित होने की ख़बर है। हाल ही में किसानों की सूरजमुखी फसल पर एमएसपी की मांग और पहलवानों के प्रदर्शन को देखते हुए यह रैली काफी अहम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *