नई दिल्ली: प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्मबहुत जल्द ही सिनेमाघरों में उतरने वाला है जिसे देखने के लिए उत्सुक दर्शक एडवांस बुकिंग करना चाहते हैं। लेकिन अभी तक इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग का विंडो खुला नहीं है। हालांकि दर्शकों के मन में उठ रहे इस सवाल के लिए जवाब आ गया है कि, एडवांस बुकिंग कब से शुरु होगी?
11 जून से होगी एडवांस बुकिंग
बता दें कि आगामी फिल्म आदिपुरुष के प्रोड्यूसरभूषण कुमारकी कंपनी टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए तारीख की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 11 जून 2023 से फैंस एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। टी-सीरीज ने प्रभास-कृति के पोस्टर को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि, पूरी दुनिया आदिपुरुष का इंतजार कर रही है।
विदेशों में जलवा बिखेर सकती है आदिपुरुष
बता दें कि विदेश में भी इस फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज से एक हफ्ते पहले ही 8 अलग-अलग लोकेशंस पर एडवांस बुकिंग में 16 हजार डॉलर की कमाई कर ली है। विदेशों में एडवांस बुकिंग का क्रेज देख ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ये फिल्म ओपनिंग के साथ ही दमदार कमाई कर सकती है।
ज्ञात हो कि अभिनेता प्रभास, बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुषआज से ठीक एक हफ्ते बाद 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म रामायण पर आधारित है। इसमें जहां प्रभास भगवान श्री राम का और कृति माता सिता का किरदार निभा रही हैं। वहीं सैफ अली खान रावण का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।