मुंबई: बॉलीवुड फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। जॉली एलएलबी-3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक साथ नजर आएंगे। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शूरू होगी।
Jolly LLB दर्शकों को खूब आई पसंद
Jolly LLB को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इसके पहले पार्ट में अरशद वारसी ने वकील के रुप में मुख्य भूमिका निभाई थी। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं इस फिल्म के दूसरे पार्ट में खिलाड़ी कुमार लीड रोल में थें। एडवोकेट के रोल में उन्हें काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।
जॉली एलएलबी 3 में अक्षय-अरशद साथ
जॉली एलएलबी के दोनों पार्ट के हिट होने के बाद दर्शक इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थें। अरशद वारसी और अक्षय कुमार के बाद इस चीज पर चर्चा तेज थी की इसके तीसरे पार्ट में मुख्य भूमिका में कौन नजर आएगा। अब इस पर बड़ी अपडेट आई है। जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक साथ नजर आएंगे।
सुभाष कपूर ने पहले ही दोनों को साथ लाने का सोचा था
Jolly LLB का डायरेक्शन सुभाष कपूर ने किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की तीसरे पार्ट के लिए दोनों फिल्मों के Jolly यानि अरशद वारसी और अक्षय कुमार को एक दूसरे के खिलाफ वाले केस पर फिल्माया जाएगा। इसके लिए डायरेक्टर ने अरसद वारसी और अक्षय कुमार को अप्रोच किया। अब दोनों एक्टर की तरफ से भी कन्फर्म हो गया है कि वो जॉली एलएलबी-3 में एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। फिल्म में जज का रोल सौरभ शुक्ला ने बड़े ही कॉमिक तरीके से निभाया है। उन्होंने अपने डायलॉग और एक्टिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।