Rafuchakkartrailer: ड्रामा, सस्पेंस और मनोरंजन से भरपूर ‘रफ्फूचक्कर’ का ट्रेलर रिलीज

नई दिल्ली: मनोरंजन की दुनिया से दर्शकों के लिए लगातार कोई न कोई खबर सामने आ रही है। अभी जहां सिनेमाघर में सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके दर्शकों को इंटरटेन कर रही है। तो वहीं कियारा और कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यप्रेम की कथा जल्द हीलोगों को इंटरटेन करने को तैयार है। इस बीच अभिनेता मनीष पॉल की वेब सीरीज रफूचक्करका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मनीष पॉल अपनी इस अपकमिंग सीरीज के लिए काफी उत्साहित हैं।

बता दें कि सीरीज की कहानी एक कॉनमैन प्रिंस के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो हैदराबाद से लेकर दिल्ली तक के कई राज्यों में ठगी कर वहां से रफूचक्कर हो जाता है। रफूचक्कर में मनीष पांच अलग-अलग अवतारों के साथ फैंस का मनोरंजन करने वाले हैं। वेब सीरीज रफूचक्करके ट्रेलर में कहानी कुछ यूं है कि मनीष पॉल अलग-अलग चेहरों में कई राज्यों में ठगी करते हैं।

इस वेब सीरीज में ड्रामा, सस्पेंस और भरपूर मनोरंजन को पिरोया गया है जिसमें मनीष पॉल के अलावा सुशांत सिंह, प्रिया बापट जैसे किरदार नजर आ रहे हैं। मनीष पॉल की वेब सीरीज रफ्फूचक्कर में पूरे नौ एपिसोड है। जियो सिनेमा पर भी 15 जून से देखा जा सकता है। वेब सीरीज के ट्रेलर और अपने डिजिटल डेब्यू के बारे में बात करते हुए मनीष पॉल ने कहा, मैं भावनाओं के उतार-चढ़ाव का अनुभव कर रहा हूं। मुझे घबराहट हो रही है, मैं उत्साहित हूं, जिज्ञासु और आभारी हूं। मैं किसी न्यूकमर की तरह महसूस कर रहा हूं, मानो जैसे मैं अपना करियर फिर से शुरू कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *