‘शकुनि मामा ‘ने दुनिया को कहा अलविदा, ‘महाभारत’ में निभाया यादगार किरदार

मुंबई: बी.आर. चोपड़ा के टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का करिदार निभाने वाले गुफी पेंटल का निधन हो गया। उन्होंने सोमवार की सुबह करीब 9 बजे 78 साल की उम्र में जीवन की अंतिम सांस ली। गुफी के भतीजे हितने ने उनके निधन की जानकारी दी।

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

गुफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे। मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में 31 मई से उनका इलाज चल रहा था।गुफी पेंटल पिछले 10 दिनों से आईसीयू में भर्ती थे, जहां डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे थे।आज सुबह उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। गुफी पेंटल के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

महाभारत में निभाया यादगार किरदार

गुफी पेंटल ने 1980 में आएबी आर चोपड़ा की महाभारत में शकुनि मामा का यादगार किरदार निभाया। इस रोल ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। उनकी एक्टिंग लोगो को बहुत पसंद आई थी।महाभारत के अलावा भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, कर्ण संगिनी और कर्म फल दाता शनि जैसे धारावाहिकों में काम किया था।

फिल्मों में भी किया काम

अभिनेता गुफी पेंटल नेटीवी सीरियलों के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया था।उन्होंने साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म रफू चक्कर से पदार्पण किया था। इसके बाद वह दिल्लगी, देश परदेश और सुहाग जैसी फिल्मों में अहम किरदारों में नजर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *