नई दिल्ली: बॉलीवुड के पावर कपल, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन आज शादी के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इनकी शादी आज ही के दिन यानी 3 जून 1973 को बड़े रोमांचक तरीके से हुई थी। खुशी के मौके परदोनों को हर तरफ से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में युगल की सबसे बड़ी संतान श्वेता बच्चन ने इस अवसर परएक-दूसरे को मुस्कुराते हुए युगल की एक मनमोहक तस्वीर साझा की है।
अभिताभ और जया की शादी को 50 साल हो गए लेकिन शादी के इतने सालों बाद भी उन्हें देखकर लगता है कि दोनों Made For Each Other हैं। इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत तब हुई जब जया की पहली फिल्म गुड्डी आई। अमिताभ और जया की मुलाकात इस फिल्म के दौरान हुई। इस फिल्म में अभिनेता हीरो का रोल कर रहे थे लेकिन महज 10 दिन शूटिंग करने के बाद उन्हें इस फिल्म से किसी कारणवश निकाल दिया गया। धीरे-धीरे दोनों की जान पहचान आगे बढ़ी और फिल्म जंजीर की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और इनकी दोस्ती प्यार में बदल गया।
वैसे तो बहुत कम ही लोग जानते हैं कि अभिताभ बच्चन और जया की शादी बहुत जल्दबाजी में हुई थी। इनकी शादी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल, फिल्म जंजीर में मिली कामयाबी के बाद इसका जश्न मनाने के लिए पूरी टीम ने लंदन जाने का प्लान किया। लंदन जाने की अनुमति लेने के लिए अमिताभ जब पिता हरिवंश राय बच्चन के पास पहुंचे तो उन्होंने पूछा कि जया भी जा रही है? जब अमिताभ ने हां कहा तो उनके पिता ने कहा कि अगर साथ जाना है तो शादी करके जाओ। बताया जाता है कि अपने पिता की बात सुन अमिताभ ने आज ही दिन 3 जून को महज 24 घंटे के भीतर सात फेरे ले लिए औज हनीमून मनाने लंदन चले गए।