Wrestler Protest:भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग लगातार जारी है। शुक्रवार को हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पहलवानों के समर्थन में खाप पंचायत में हुई। जिसमें खाप प्रतिनिधियों ने केन्द्र सरकार को 9 जून तक का अल्टीमेटम दिया है।
खाप प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर बृजभूषण शरण सिंह को 9 जून तक गिरफ्तार नहीं किया गया तो सरकार परिणाम भुगतने को तैयार रहे। पहलवानों के समर्थन में पूरा देश एकजुट है। बीजेपी नेता की गिरफ्तारी से कम पर समझौता नहीं किया जाएगा।
पहलवानों की बढ़ाई जाए सुरक्षा
किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि इस समय पहलवानों की सुरक्षा को बढ़ाया जाना चाहिए। पहलवानों के समर्थन में इस समय पूरा देश खड़ा है। अगर पहलवानों को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर केन्द्र सरकार होगी।
सरकार को 9 जून तक अल्टीमेटम
किसान नेता ने आगे कहा कि पहलवानों पर दर्ज मुकदमों का वापस लिया जाना चाहिए। टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 9 मई को हम पहलवानों को जंतर-मंतर पर छोड़कर आएंगे। अगर 9 मई को पहलवानों को जंतर-मंतर पर नहीं बैठने दिया गया तो वहीं से बड़े आंदोलन का ऐलान होगा।
बृजभूषण शरण पर दो FIR दर्ज
आपको बता दे कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर और सात शिकायतें हुई हैं। बृजभूषण के खिलाफ छेड़छाड़ और यौन शोषण के मामलों का जिक्र है। शिकायत के मुताबिक गलत तरीके से छूना, किसी बहाने से छाती के ऊपर हाथ रखने की कोशिश या हाथ रखना, छाती से पीठ तक हाथ को लेकर जाना, पीछा करना शामिल है।