#VeerSavarkar की जयंती आज, नई संसद भवन में दी गई श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: देश आज भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक वीर सावरकर की 140वीं जयंती मना रहा है। उनका जन्म 28 मई 1883 को भागपुर के नासिक गांव में हुआ था। उनका पूरा नाम विनायक दामोदर सावरकर है। वीर सावरकर के पिता का नाम दामोदर पंत सावरकर और माता का नाम यशोदा सावरकर है। उन्होंने पुणे की फर्ग्यूसन कॉलेस से बीए की पढ़ाई की। इसके बाद लंदन से उन्होंने बैरिस्टर की डिग्री हासिल की। लंदन में ही उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के लिए एक संगठन फ्री इंडिया सोसाइटी का गठन किया था।

नई संसद भवन में दी गई श्रद्धांजलि

वीर सावरकर की जयंती के मौके पर आज सुबह नई संसद के सेंट्रल हॉल में श्रद्धांजलि दी गई। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीर सावरकर की जयंती पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, अपने विचारों से असंख्य भारतीयों के ह्रदय में देशभक्ति का दीप प्रज्वलित करने वाले उत्कृष्ट राष्ट्रभक्त वीर सावरकर जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन। वीर सावरकर जी की देशभक्ति, त्याग व समर्पण वंदनीय है और युगों-युगों तक देशवासियों को प्रेरणा देने का काम करता रहेगा।

अपने विचारों से असंख्य भारतीयों के ह्रदय में देशभक्ति का दीप प्रज्वलित करने वाले उत्कृष्ट राष्ट्रभक्त वीर सावरकर जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन।

वीर सावरकर जी की देशभक्ति, त्याग व समर्पण वंदनीय है और युगों-युगों तक देशवासियों को प्रेरणा देने का काम करता रहेगा। pic.twitter.com/9DwpKnAhmK
Amit Shah (@AmitShah) May 28, 2023

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हेंश्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने लिखा,वीर सावरकर की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण एवं नमन करता हूं। वे एक प्रखर राष्ट्रवादी और साहस की प्रतिमूर्ति थे। भारत की स्वाधीनता के लिए जो कष्ट उन्होंने सहे उसकी कल्पना भी मुश्किल है। देश की आज़ादी में उनका संघर्ष और योगदान भारतवासियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *