#NewParliamentBuilding: देश को मिला लोकतंत्र का नया मंदिर, पीएम मोदी ने संसद भवन में स्थापित किया सेंगोल

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को लोकतंत्र का नया मंदिर सौंप दिया है। आज वीर सावरकर की जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया। संसद भवन का उद्घाटन समारोह पूजा-पाठ से शुरू की गई। इस दौरान संसद भवन में ऐतिहासिक और धार्मिक सेंगोल को भी स्थापित किया गया। नए संसद भवन के इस उद्घाटन समारोह के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौके पर मौजूद रहे।

बता दें कि 1200 करोड़ रुपये की लागत से बने नए संसद भवन की आधारशिला पीएम मोदी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत 10 दिसंबर 2020 को रखी थी। इस बिल्डिंग को आर्किटेक्ट बिमल पटेल ने डिजाइन किया था और तय समय सीमा के भीतर यह बनकर तैयार हो गया है और तय समय के अनुसार राष्ट्र को नया संसद भवन मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *