नई दिल्ली: नए संसद भवन के उद्घाटन का पहला चरण आज सम्पन्न किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 28 मई को यानी आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह का पहला चरण पारंपरिक वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार हवन और पूजा के साथ शुरु किया गया। हवन और पूजा के बाद पीएम मोदी ने संसद भवन में राजदंड यानी सेंगोल स्थापित किया। सेंगोल को संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने संसद भवन का औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। बता दें कि उद्घाटन का दूसरा चरण 11 बजे से शुरु किया जाएगा।
दूसरे चरण के उद्घाटन का जानिए शेड्यूल
नए संसद भवन के उद्घाटन के दूसरे चरण में सुबह11.30 बजे अतिथियों का आगमन किया जाएगा। दोपहर दोपहर 12.00 बजे मुख्य अतिथियों का आगमन होगा। मुख्य अतिथियों के आने के बाद उनके साथ पीएम मोदी मंच पर दोपहर 12.07 बजे राष्ट्रगान करेंगे। राष्ट्रगान के बाद माननीय उपसभापति स्वागत भाषण देंगे। उनके भाषण के बाद लगभग साढ़े बारह बजे दो फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। फिर डिप्टी चेयरमैन राज्यसभा के द्वारा उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जायेगा।
इस दौरानराज्यसभा में विपक्ष के नेता का भी संबोधन होगा। हालांकि विपक्ष के कई दलों ने बहिष्कार का ऐलान किया हैतो वहीं कई विपक्षी दल इस समारोह में शामिल हैं। विपक्ष के संबोधन के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का भी संबोधन होगा। वहीं दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 रुपये का सिक्का जारी करेंगे। सिक्का जारी करने के बाद अंत में पीएम मोदी के संबोधन के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा।
बता दें कि 1224 सांसदों के बैठने की क्षमता वाले संसद भवन का निर्माण कार्य दो साल पहले शुरु हुआ था जिसके उद्घाटन का समय आखिरकार आ ही गया। यह भवन 65,000वर्ग मीटर की क्षेत्र में स्थापित है जो कि पुरानी बिल्डिंग से 17 हजार वर्गमीटर बड़ा है। इस चार मंजिला इमारत में 3 दरवाजे हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि भवन पर भूकंप का भी कोई असर नहीं होगा।
नए संसद भवन के लिए सुरक्षा के कड़े और नए सिरे से इंतजाम किए जाएंगे। यहां मार्शल की नई ड्रेस होगी। गौरतलब है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में पीएम मोदी ने नए संसद भवन का औचक निरीक्षण कर यहां चल रहे काम के बारे में जानकारी ली थी। इस दौरान वे लगभग एक घंटे तक कार्यों का जायजा लिया। और इसके साथ ही उन्होंने श्रमिकों से बातचीत भी की थी।
नए त्रिकोणीय संसद भवन के निर्माण की शुरुआत साल 2021के जनवरी में हुई थी। हालांकि 10दिसंबर 2020को ही प्रधानमंत्री ने इसका शिलान्यास कर दिया था। नए संसद भवन में भारतीय कला और परंपराओं की झलकियां दिखाई गई है। इसमें लाउंज, लाइब्रेरी, कमेटी हॉल, कैटीन और पार्किंग समेत सबकुछ मौजूद है। बता दें कि इसकी लागत का अनुमान 861करोड़ रुपये तक लगाय गया था। लेकिन बाद में कुछ अतिरिक्त कामों के चलते यह कीमत 1,200करोड़ रुपये तक पहुंची गई।