नई दिल्ली:आईपीएल के 16वें सीजन के फाइनल मुकाबले की जंग आज होगी। डिफेंडिंग चैंपपियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की विजेता चेन्नई सपर किंग्स एक दूसरे से ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
CSK-GT के बीच ट्रॉफी की जंग
इंडिया का त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन के समाप्ति का दिन आ गया। डेढ महीने की जंग के बाद आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी की नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच जंग होगी। दोनों ही टीमों ने अपना आखिरी मुकाबला जीता है। जिससे खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास नजर आ रहा है।
सीएसके 10वीं और गुजरात दूसरी बार फाइनलिस्ट
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। क्वॉलीफायर के पहले मैच में उसने गुजरात टाइटंस को हराकर 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। वहीं गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने दूसरे क्ववॉलीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को परास्त करके दूसरी बार लगातार फाइनल का टिकट हासिल किया। अब आज देखना होगा कि फाइनल मुकाबले में जीत का सहरा किसके सिर पर बंधता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान,विकेटकीपर),रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा।
गुजरात टाइटन्स:
हार्दिक पांड्या (कप्तान),रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।