#JawaharlalNehru: देश के प्रथम PM की आज पुण्यतिथि, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 59वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। ट्विटर के माध्यम से नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि, मैं उनकी पुण्यतिथि पर हमारे पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देता हूं।बता दें कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जवाहरलाल नेहरू की प्रमुख भूमिका थी। भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए, श्री नेहरू ने अंग्रेजों के खिलाफ कई लड़ाईयां लड़ी। आखिरकार 200 साल तक शासन करने के बाद सन 1947 में अंग्रेजों को भारत से भागना ही पड़ा। 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली। इसके बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू बने।

नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्होंने 27 मई, 1964 को 74 साल की उम्र में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने अंतिम सांस ली। वह 1947 से 1964 तक यानी जवाहर लाल नेहरू ने आजादी के बाद से आखिरी सांस तक पीएम रहे। उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *