नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाइयां दे रहे हैं। गडकरी का जन्म 27 मई, 1957 को महाराष्ट्र के नागपुर में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वर्तमान में वे बीजेपी से नागपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए लोकसभा प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं।
अगर उनकी पढ़ाई की बात करें तो वे कामर्स में स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय में एमकॉम और एलएलबी पूरा किया। इसके अलावा गडकरी ने बिजनेस मनेजमेंट की भी पढ़ाई की है।वो भारत के एक उद्योगपति भी हैं। एक मराठी परिवार में जन्मे, नितिन गडकरी अपनी किशोरावस्था के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए काम किया।
नितिन गडकरी 2009 में बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए, जहां उन्हें लोकसभा चुनावों में लगातार 2 बार हार मिली। इस दौरान उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के रूप में, गडकरी ने महान जनसंघ नेता दीन दयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद औरअंत्योदय(गरीबों का उत्थान) के सिद्धांतों पर फिर से जोर दिया।फिर गडकरी ने जनवरी 2013 में पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।उन्होंने साल 2014 का लोकसभा चुनाव नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से सफलतापूर्वक लड़ा और प्रचंड जीत हासिल की।फिर 2014 में वह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बने।