Delhi Temperature: दिल्ली में सूरज का बरपा कहर, इन जगहों पर पारा 46 के पार

नई दिल्ली: इन दिनों भीषण गर्मी और आसमान से बरस रहे आग के कारण उत्तर भारत के लोगों का हाल बेहाल है। सुबह के सात बजे के बाद से ही घर से बाहर निकलना आग में कूदने जैसा हो गया है। उत्तर प्रदश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली समेत अन्य उत्तर भारत के राज्यों में लोग सूरज के प्रकोप में झुलस रहे हैं। अगर बात करें सिर्फ दिल्ली की तो यहां कुछ जगहों पर बीते सोमवार को तामपान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

इस जगह पर 46 डिग्री से पार रहा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में दो जगहों पर सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जहां 46.6 डिग्री तापमान दर्ज दर्ज किया गया। वहीं, नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री रहा। इसके अलावा पीतमपुरा और पूसा में तापमान 45.8 डिग्री रहा तो वहीं, नरेला में यह 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से काफी ज्यादा है।

इन जगहों पर न्यूनतम तापमान से अधिक रहा पारा

IMD के मुताबिक, कुछ जगहों पर जैसे पालम, पीतमपुरा, सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी जगहों पर न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया। पालम में जहां न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्रीरहा तो सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि 24 मई से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है जिससे लोगों को 2 से 4 दिन तक राहत मिल सकती है।

24-27 मई तक होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी मंगलवार से ही गर्मी से राहत मिलने के आसार है। दिन के समय भले ही तेज गर्मी रहेगी, लेकिन रात के समय एक दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 24 मई से मौसम पूरा करवट बदलेगा। दोपहर बाद और शाम के समय ज्यादातर जगहों पर आंधी और बारिश आएगी। बारिश हल्की रहेगी। हवाओं की गति 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, 25, 26 और 27 मई को भी आंशिक बादल के साथ हल्की बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *