WB Board Class 10th Result: दसवीं का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

कोलकाता: पश्चिम बंगाल बोर्ड से दसवीं की परीक्षा दिए छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया। पं. बंगाल बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया है। वर्ष 2022 में जहां 86.60 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं, बोर्ड द्वारा जारी इस परिणाम में इस साल 88.8 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले अच्छा रहा है। बता दें कि इस साल यानी 2023 में दसवीं की परीक्षा देने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या 6,98,628थी।

स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। ये रही परिणाम चेक करने की प्रक्रिया:-

सबसे पहले विद्यार्थी WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।यहां होमपेज खुलेगा जिसपर पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2023 डाउनलोड वाले लिंक पर क्लिक करें।इसके बाद कैंडिडेट्स को माध्यमिक परिणाम 2023 लिंक पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। यहां आप रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर सब्मिट कर दें।और फिर यहां से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के साथ प्रिंट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस वर्ष दसवीं की परीक्षा 23 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 6,98,628 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस बार कुल 88.8 फीसदी स्टूडेंट्स ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। वहीं पिछले साल 2022 में 11,18,821 स्टूडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थेजिसमें 86.60 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *