जेठालाल नहीं कर सकते गाली-गलौज, दिलीप जोशी ने OTT को बोला NO

मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा केजेठालाल यानि दिलीप जोशीने घर-घर में अपनी बेहतरीन कॉमेडी से पहचान बनाई है। कॉमेडी शोज के अलावा उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी ऑफर्स आ रहे हैं। लेकिन दिलीप जोशी ओटीटी की दुनिया में नहीं आना चाहते हैं। उन्होंने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में इसकी वजह बताई है।

दिलीप जोशी ने OTT को बोला NO

सोनी सब चैनल पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 15 सालों से दर्शकों को हंसा रहा है। साल 2008 में शुरू हुए इस कॉमेडी शो ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। खासतौर पर शो के मुख्य किरदार जेठालाल यानि दिलीप जोशी ने अपने बेहतरीन हास्य अंदाज से लोगो के दिलों में एक अलग जगह बना ली। उनके एक्सप्रेसंस और डायलॉग बोलने का अंदाज लोगो का काफी पसंद आता है। यही वजह है कि दिलीप जोशी सफलता के शीर्ष तक पहुंच गए। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करने से मना कर दिया है।

मैं गालियां नहीं दे सकता- दिलीप जोशी

दिलीप जोशी ने इंटरव्यू में कहा कि आज ओटीटी पर कुछ बेहतरीन कंटेंट भी देखने को मिल रहा है। अगर कुछ दिलचस्प सामने आता है तो अच्छा है। लेकिन ओटीटी पर बेवजह की इतनी गाली-गलौज है। वो गालियां नहीं दे सकते हैं। ओटीटी पर खूब गालियां हैं यही उनकी सबसे बड़ी कमी है।

TMKOC लंबा चलेगा नहीं पता था- दिलीप जोशी

दिलीप जोशी ने इस इंटरव्यू में आगे बताया किजब उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा मिला था, तबउन्हें यह नही पता था कि यह शो इतने लंबे समय तक चलेगा और इतना लोकप्रिय होगा। दिलीप जोशी ने यह भी बताया कि कॉमेडी सर्कस का ऑफर भद्दे जोक्स की वजह से ठुकराया दिया था। बता दें दिलीप जोशी तारक मेहता शो से शुरूआत से ही जुड़े हैं। इस दौरान शो में कई अन्य मुख्य किरदार बदल गए, लेकिन जेठालाल का किरदार अभी तक दिलीप जोशी ही निभाते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *