नई दिल्ली: आईपीएल का 16वां सीजन बेहद रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। जहां लीग राउंड के अब सिर्फ अंतिम के 8 मुकाबले बचे हैं। इसी के साथ प्लेऑफ राउंड में पहुंचने के लिए टीमों की दौड़ तेज हो गई है। पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने इस बार भी प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया है।
7 टीमों के बीच प्लेऑफ की रेस
आईपीएल के इस सीजन में भी गुजरात टाइटंस की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वो अंकतालिका में टॉप पर बरकरार है। इस बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली गुजरात पहली टीम है। उसके अलावा प्लेऑफ के लिए अब 7 टीमों के बीच रेस चल रही है। चेन्नई सुपर किंग्स 13 मैचों में 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। सीएसके के अलावा मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स की टीमें प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं।
दिल्ली-हैदराबाद प्लेऑफ से आउट
दिल्ली कैप्टिलस और सनराइजर्स हैदराबाद टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। इस बार दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। हैदराबाद को अब तक अपने 12 मुकाबलों में सिर्फ 4 में जीत मिली है, जबकि उसे 8 हार झेलनी पड़ी है। 8 अंको के साथ प्वॉइंट्स टेबल पर वो 9वें स्थान पर मौजूद है। वहीं दिल्ली कैप्टिलस की हालत भी हैदराबाद के जैसी ही है। उसे भी अपने 12 मुकाबलों में 8 हार और सिर्फ 4 जीत नसीब हुई है। वो अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है।
प्लेऑफ के लिए आज की जंग
आज प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जंग होगी।
मुंबई इंडियंस:रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन जानसेन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव।
लखनऊ सुपरजाइंट्स:कृणाल पंड्या (कप्तान), काइल मायर्स, दीपक हुड्डा, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन , क्विंटोन डिकॉक , नवीन उल हक, आयुष बडोनी, अवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, करुण नायर और मयंक यादव।