नई दिल्ली:लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा है। एमआई की ओर से मार्कस स्टॉयनिस ने शानदार 89 रनों की पारी खेली। वहीं लखनऊ की ओर से बेहरेनडॉर्फ ने सबसे ज्यादा 2 और पीयूष चावला ने 1 विकेट लिए।
स्टॉयनिस ने खेली तूफानी पारी
इस मैच में मुंबई टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरूआत बेहद रही। टीम को पॉवर प्ले में ही 2 झटके लग गए। दीपक हुड्डा और प्रेरक मांकड़ सस्ते में पवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद लखनऊ के नए कप्तान कुणाल पांड्या ने मार्कस स्टॉयनिस के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। मार्कस ने महज 49 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 8 छक्के और 4 चौके लगाए। वहीं कुणाल पांड्या को 49 रनों पर रिटार्यड हर्ट होना पड़ा।
लखनऊ सुपरजाइंट्स:कृणाल पंड्या (कप्तान), काइल मायर्स, दीपक हुड्डा, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन , क्विंटोन डिकॉक , नवीन उल हक, आयुष बडोनी, अवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, करुण नायर और मयंक यादव।
मुंबई इंडियंस:रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन जानसेन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव।