#सत्यपाल मलिक के सहयोगी पर सीबीआई की छापेमारी

नई दिल्ली: पुलवामा पर अपने दिए बयान के बाद विवादों में आये जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के एक सहयोगी के ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारा है। सीबीआई ने कथित बीमा घोटाले में सत्यपाल मलिक के सहयोगी के ठिकानों पर तलाशी ली। जांच एजेंसी ने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में आठ जगहों पर अभियान चलाया है।

पहले से मालिक पर जांच है जारी

बीमा घोटाले को लेकर जांच एजेंसी ने 28 अप्रैल को सत्यापाल मलिक से पूछताछ की थी। पूछताछ मलिक के आवास पर की गई थी। बिहार, जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल पद से रिटायर होने के बाद पिछले साल अक्टूबर में सीबीआई ने पहली बार उनका बयान दर्ज किया था।

मालिक का यह है दावा

पूर्व राज्यपाल ने दावा किया था कि 23 अगस्त 2018 और 30 अक्टूबर 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए उन्हें 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *