Lawrence Gangster:बुधवार को लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। ये छापेमारी दिल्ली और हरियाणा प्रदेश में की गई। सुबह दिल्ली पुलिस ने सोनीपत और झज्जर जिले में नंदू के गुर्गों के घर दबिश दी। पुलिस की छापेमारी के दौरान हथियार, कैश और अन्य चीजें मिली है।
नंदू ने कराई थी बीजेपी नेता की हत्या
बता दे कि, कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने बीजेपी नेता की हत्या कर दी थी। विदेश में बैठकर दिल्ली में वारदातों को अंजाम देने वाले कपिल सांगवान ने एक माह पहले दिल्ली के मटियाला एरिया में बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या कर दी थी। कपिल सांगवान लॉरेंस सिंडिकेट का सदस्य है।
कई राज्यों में आपराधिक केस दर्ज
इतना ही नहीं, कुख्यात गैंगस्टर नंदू पर दिल्ली और कई राज्यों में काफी आपराधिक केस दर्ज हैं। सुरेंद्र मटियाला की हत्या के बाद से दिल्ली पुलिस उसका नेटवर्क तोड़ने में लगी हुई है। जिसको लेकर आज सुबह सवेरे ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।
दिल्ली से कैश बरामद
दिल्ली पुलिस ने छावला, बाबा हरिदास नगर, नजफगढ़ के अलावा झज्जर और सोनीपत जिले में छापेमारी की। DCP द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका पुलिस ने विदेश में बैठे बदमाशों और उनके साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। सोनीपत और झज्जर समेत दिल्ली में कुछ जगहों पर छापेमारी की गई। दिल्ली से एक जगह से कैश की बरामदगी हुई है।