Haryana Weather:हरियाणा में आज मौसम खराब है। कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। कई दिनों से प्रदेश में बारिश हो रही थी। मौसम विभाग ने 3 और 4 मई का प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। दोपहर को सोनीपत और जींद में झमाझम बादल बरसे। वहीं रेवाड़ी में बारिश के साथ ओले गिरे हैं।
बता दे कि, मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 8 जिलों में जहां आज बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट है।वहीं शेष हरियाणा में येलो अलर्ट है। लेकिन राहत की बात यह है कि 4 मई को आधे हरियाणा में मौसम साफ हो जाएगा।
प्रदेश में बारिश के बाद पानी भरने से सोनीपत जाम हो गया। ककरोई चौक और शहर के अन्य क्षेत्रों में रोड पर कई कई फिट तक पानी भर गया। स्कूली बसों के अलावा अन्य वाहन भी घंटों तक पानी में फंसे रहे। बारिश की वजह से तापमान में लगातार गिरावट जारी है।
IMD चंडीगढ़ ने बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि अगले कुछ घंटों में फतेहाबाद, जींद, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, कैथल, गुरुग्राम में 40 से 50 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलेगी और बारिश भी होगी। इसके अलावा रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार और रेवाड़ी में भी बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी।
बता दे कि रेवाड़ी जिले में लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। दोपहर को करीब 35 मिनट तक जमकर पानी बरसा। साथ ही बावल और आसपास के एरिया में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है।