नई दिल्ली:देश के कई प्रदेशों में सोमवार को आसमान में जमकर बादल बरसे। राजधानी दिल्लीउत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम,मेघालय, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना समेत कई प्रदेशों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के ठंडे फुहारों ने मौसम को काफी सुहाना बना दिया। जिसकी वजह से लोगो को गर्मी से राहत मिली। लोगो ने बारिश का जमकर आनंद भी उठाया। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज की ही तरह मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।
मंगलवार को भी बारिश की संभावना
मई का मौसम यानि तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी जिससे लोग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्यादातर मई महीने की शुरुआत तेज धूप और आसमान से बरसते आग के गोले के साथ होती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।आज आसमान में बादल छाए रहें और झमाझम बारिश भी हुई। बारिश की बूंदों ने लोगो को काफी सुकून दिया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी बारिश लोगो को गर्मी से राहत पहुंचाएगी। मंगलवार को भी तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य या इससे कम रह सकता है।
आने वाले दिनों में भी बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में 2 मई से लेकर 7 मई तक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान के 19 से 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 सेलेकर 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत जम्मू, हिमाचल प्रदेशऔर उत्तराखंड में भी मंगलवार को बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही भारत के दक्षिण के राज्य तेलंगाना,आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में 3 मई को बारिश की संभावना जताई गई है।