IPL 2023: नाम छोटे दर्शन बड़े, अपनी टीमों के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे विदेशी खिलाड़ी

IPL 2023:आईपीएल 2023 का सीजन करीब आधा बीत चुका है। सभी आईपीएल की टीमों ने अपने-अपने आधे मैच खेल लिए हैं। इस सीजन में एक कहावत उल्टी पड़ रही है। नाम बड़े और दर्सन छोटे। लेकिन इस 16वें सीजन में कुछ नाम ऐसे हैं जो छोटी टीमों से आते हैं लेकिन वह लीग में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज आपको इस स्टोरी के जरिए उन सितारों के बारे में बताते हैं जो अपनी टीमों के लिए सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दे कि आईपीएल की कई टीमों ने जिंबाब्वे, आयरलैंड, नामीबिया और अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों को खरीदा। टीमों का यह फैसला पूरी तरह से सही साबित हुआ। इस सीजन में छोटी टीमों के बड़े सितारे धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

सिकंदर रजा (जिंबाब्वे)

जिंबाब्वे टीम का ऑलराउंडर सिकंदर रजा पंजाब किंग्स के लिए खेल रहा है। पंजाब ने रजा को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीदा था। सिंकदर रजा अब पंजाब के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहा हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए रजा ने एक विकेट लिया और शानदार फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवरों में 185 के स्ट्राइक से रन बनाकर टीम को विजेता बनाया।

गुरबाज (अफगानिस्तान)

कोलकाता की टीम ने गुरबाज को गुजरात से ट्रेड किया था। गुरबाज ने गुजरात के खिलाफ ही 81 रनों की धमाकेदार पारी खेली। आईपीएल इतिहास में यह किसी अफगानिस्तान खिलाड़ी की ओर से सर्वश्रेष्ट स्कोर हैं। इसके अलावा गुरबाज ने आरसीबी के खिलाफ शानदार फिफ्टी लगाई थी।

नूर अहमद (अफगानिस्तान)

अफगानिस्तान का यह स्पिनर आईपीएल में शानदार खेल दिखा रहा हैं। गुजरात ने नूर अहमद को 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था। अब तक नूर आईपीएल में 4 मैचों में 8 विकेट ले चुका हैं। वह कई अहम मौकों पर टीम को विकेट दिलाने में सफल रहा है।

राशिद खान

एक और स्टार अफगानिस्तानी खिलाड़ी लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। राशिन खान को गुजरात टाइटंस ने 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। इस सीजन में राशिद खान 14 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर की सूची में चौथे स्थान पर है।

लिटिल (आयरलैंड)

आयरलैंड का यह तेज गेंदबाज आईपीएल में छाप छोड़ने में सफल रहा है। इस गेंदबाज ने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को छकाया। गुजरात टाइटंस की टीम ने जोसुआ लिटिल को 4.40 करोड़ रुपए में खरीदा था। केकेआर के खिलाफ वह 4 ओवर में महज 25 रन देकर 2 विकेट ले चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *