IPL 2023: अहमदाबाद में भिड़ेगी गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स, जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2023 DC vs GT: आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीमें आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस इस समय प्वाइंट टेबल पर टॉप पर हैं। डेविड वार्नर (David Warner) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे हैं।

6 मैच हार चुकी है दिल्ली

जानकारी के लिए बता दे कि अब प्लेऑफ (Playoff2023) में पहुंचने के लिए दिल्ली को सभी मुकाबले जीतने होंगे क्योंकि दिल्ली अब तक 6 मैच हार चुकी हैं। वहीं गुजरात को फिर से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए महज 2जीत चाहिए। इस सीजन में गुजरात ने अभी तक दो मैच हारे हैं।

गुजरात टाइटंस ने अभी तक ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ मैच हारे हैं। दिल्ली के खिलाफ उनके 4 विदेशी खिलाड़ी राशिद खान, नूर अहमद, जोशुआ लिटिल और डेविड मिलर हो सकते हैं। साई सुदर्शन (Sai Sudarshan) ने सीजन के पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी, लेकिन उन्हें टीम में जगह देने के लिए विजय शंकर या अभिनव मनोहर किसी एक को बाहर बैठाना होगा।

दिल्ली के लिए मध्यक्रम चिंता का विषय

अगर दिल्ली की बात करे तो टीम के लिए उसका मध्यक्रम चिंता का विषय हैं। शीर्ष क्रम में डेविड वार्नर, मिशेल मार्श और फिलिप साल्ट रन बना रहे हैं। निचले क्रम में अक्षर पटेल (Axar Patel) टीम के लिए फिनिशर का काम कर रहे हैं। ऐसे में बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल रहा हैं।

पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम का इतिहास हाई स्कोरिंग रहा है। यहां अब तक हुए IPL मैचों में खूब रन बने। ग्राउंड पर औसत स्कोर 179 रन का है। बीते 5 सालों में खेले गए मुकाबलों में 66.67 फीसदी मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।

GT और DC की संभावित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइंटस: हार्दिक पंड्या (C), ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोशुआ लिटिल और मोहम्मद शमी।

​​​​दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (C), फिलिप सॉल्ट, मिचेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, ललित यादव/रिपल पटेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या, ईशांत शर्मा और मुकेश कुमार।​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *