Haryana:हरियाणा में जेजेपी लगातार अपने संगठन को मजबूत कर रही है। अब प्रकोष्ठों के प्रधान और प्रभारियों की नियुक्ति की गई। साथ ही सरदार निशान सिंह को एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। मंगलावर को जेजेपी ने अपने 15 प्रकोष्ठों के प्रधान नियुक्त किए। साथ ही प्रकोष्ठों के प्रभारियों को नियुक्त किया।
जेजेपी की तीसरी लिस्ट जारी
बता दे कि जेजेपी ने तीसरी बार अपने संगठन की लिस्ट जारी की हैं। इससे पहले जननायक जनता पार्टी दो बार अपने संगठन में विस्तार कर चुकी हैं। जननायक जनता पार्टी (JJP) ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत प्रदेश स्तर पर 29 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की। JJPनेराष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के साथ विचार-विमर्श करके इन नियुक्तियों की सूची जारी की।
अवतार चीका को किसान प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी
किसान प्रकोष्ठ में कैथल निवासी अवतार चीका को प्रभारी और करनाल निवासी नफे सिंह मान को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। फरीदाबाद से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जबकि हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन पानीपत निवासी सुरेश मित्तल इस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
शीला भ्याण महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
जेजेपी ने हिसार निवासी शीला भ्याण को महिला प्रकोष्ठ की दोबारा जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में कैथल निवासी ज्ञान सिंह गुर्जर को प्रभारी और जींद निवासी धर्मपाल प्रजापत को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। झज्जर के जेजेपी जिला प्रधान रहे राकेश जाखड़ को पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया।
वहीं, कर्नल सुखविंदर राठी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रभारी होंगे और रोहतक निवासी कैप्टन सुमेर सिंह को इस प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। शाहाबाद नगर पालिका से चेयरमैन गुलशन क्वात्रा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रभारी होंगे। गुरुग्राम के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि राज राणा इस प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष होंगे।