Haryana Corona Virus: हरियाणा में कोरोना वायरस की रफ्तार में गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 300 नए केस मिले और एक संक्रमित दम तोड़ा हैं। बता दे कि तीन दिन बाद हरियाणा में कोरोना वायरस से मौत हुई।
6 जिले बने हुए हॉटस्पॉट
हरियाणा में अब पॉजिटिविटी दर 5.82 फीसदी रिकॉर्ड की गई और मृत्यु दर एक फीसदी पर स्थिर बनी हुई। प्रदेश के अभी 6 जिले हॉटस्पॉट बने हुए हैं। इससे पहले प्रदेश के 13 जिलों को हॉस्पॉट घोषित किया गया था। जिसमें अब कमी आई हैं।
गुरूग्राम में सबसे ज्यादा संक्रमण
कोरोना केस में अभी भी गुरूग्राम पहले स्थान पर बना हुआ हैं। गुरूग्राम में बीते 24 घंटे में 101 नए संक्रमित मिले। दूसरे नंबर पर जींद जिला बना हुआ है, यहां 38 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यमुनानगर में 25,रोहतक में 22, फरीदाबाद में 18 और हिसार में 15 मरीज सामने आए हैं।
बता दे कि, प्रदेश में बीते दिन कोरोना के 3328 एक्टिव केस रिकॉर्ड हुए। यह 24 घंटे में 20 फीसदी की गिरावट है। हालांकि सबसे ज्यादा एक्टिव केस गुरुग्राम जिले में हैं। यहां 1375 केस रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं रोहतक में 390, फरीदाबाद में 306, पंचकूला में 206 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं।
कोरोना वायरस को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि मई महीने में संक्रमण एक बार फिर से बढ़ सकता हैं। इसलिए कोरोना वायरस को लेकर लगातार सावधानी बरतने की जरूरत हैं।हरियाणा में कोरोना वायरस को लेकर मृत्यु दर एक फीसदी पर स्थिर बनी हुई हैं।