#HappyBirthdayRohit:हिट मैन मना रहे अपना 36वां जन्मदिन

नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीम इंडिया में रोहित शर्मा टेस्ट, वनडे और टी20 फार्मेट की कप्तानी लंबे समय से कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारत को कई सीरीज जीताई। साथ ही उन्होंने अपने प्रदर्शन से भी क्रिकेट प्रेमियों को काफी इंप्रेस किया है। हिटमैन के नाम से मश्हूर रोहित शर्मा ने क्रिकेट पिच पर ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

रोहित ने मौके को भुनाया

रोहित शर्मा ने 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्हें शुरूआती कुछ सालों में टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने में काफी संघर्ष करना पड़ा। समय के साथ-साथ उन्होंने अपने खेल में सुधार किया और भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बन गए। साल 2011 के विश्व कप के बाद सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने संन्यास ले लिया। जिसके बाद उस वक्त के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित शर्मा को सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सौंपी। रोहित ने मौके को दोनों हाथों से लपका और टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। तब से लेकर अब तक रोहित शर्मा को करीब 10 साल हो गए हैं वो टीम के स्थायी खिलाड़ी के तौर पर टीम में मौजूद हैं।

डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के नाम इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में अब तक कुल तीन बार ये कीर्तीमान अपने नाम किए है। उनके अलावा एकदिवसीय क्रिकेट में दुनिया के ऐसे 11 बल्लेबाज है जिन्होंने दोहरा शतक जड़ा है, लेकिन रोहित के नाम सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड है। बता दें वनडे क्रिकेट में सबसे पहला दोहरा शतक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगया था।

आईपीएल की सबसे ज्यादा ट्रॉफी रोहित के नाम

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपने हुनर के जलवे बिखेरे हैं। उन्होंने अपनी फ्रेंचाईजी टीम मुंबई इंडियंस को अब तक कुल पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतवा चुके हैं। इस दौरान रोहित ने अपनी बल्लेबाजी से एमआई के कई मुकाबले जीताए हैं। बता दें रोहित शर्मा के अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा बार अपनी टीम सीएसके को चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जीताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *