Bihar Sarkari Naukri:पुलिस विभाग की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी…21 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां

पटना: बिहार में पुलिस विभाग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, राज्य में बहुत जल्द21,391कांस्टेबलों की भर्ती होने वाली है। चूंकि हर 500 नियुक्तियों पर एक ट्रांसजेंडर की नियुक्ति का प्रावधान है, तो नियमानुसार 21,391कांस्टेबलों में 56 ट्रांसजेंडरों की भी भर्ती की जाएगी। बता दें कि भर्ती प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरु हो जाएगी।

शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुएबिहार पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (मुख्यालय) जेएस गंगवार ने कहा कि बिहार सरकार राज्य पुलिस बल में बहुत जल्द ही 21,391कांस्टेबलों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करेगी, जिसमें 56 ट्रांसजेंडरों और 7,903 महिलाओं के लिए रिक्ती निकाली जाएगी। गंगवार के मुताबिक, सरकार ने पुलिस बल में 1,288 सब-इंस्पेक्टर और 194 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की भर्ती करने की भी योजना बनाई है।

बिहार पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू होगी और इस साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भर्ती प्रक्रिया को लेकर उन्होंने कहा कि संबंधित लोग, जो बिहार पुलिस में सेवा करना चाहते हैं, उन्हें अपने लिंग के बारे में एक प्रमाणपत्र भी देना होगा।

सके साथ उन्होंने एक और जानकारी दी कि इस दौरान अगर पुलिस बल में ट्रांसजेंडर समुदाय से उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिलता है तो उस पद को आगे बढ़ाया जाएगा और इन पदों को ओबीसी उम्मीदवार भर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *