Haryana: शुक्रवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दिया। हरियाणा सरकार अब ग्रुप सी नौकरियों में तीन अन्य विभागों में आरक्षण देने जा रही है। जिसके लिए प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सर्कुलर जारी कर दिया।
तीन और विभागों में आरक्षण
जानकारी के लिए बता दे कि, प्रदेश सरकार ने जिन तीन विभागों का चयन आरक्षण के लिए किया है। उन विभागों में जेल विभाग, वन एवं वन्य और ऊर्जी विभाग को शामिल किया। इसके अलावा पहले से ही चार विभागों को आरक्षण दिया जा रहा था। गृह विभाग, खेल एवं युवा मामले विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और प्रारंभिक शिक्षा विभाग में खिलाड़ियों को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा था।
7 विभागों में मिलेगा आरक्षण का लाभ
हरियाणा सरकार अब सात विभागों में खिलाड़ियों को आरक्षण का लाभ देगी। सरकार का ये फैसला ऐसे समय में आया। जब 7 महिला रेसलर्स दिल्ली जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, अब मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने का फैसला लिया।
216 खिलाड़ियों को नौकरी की पेशकश
गौरतलब है कि, हरियाणा में खेल विभाग और वित्त विभाग सीएम मनोहर लाल के पास हैं। सरकार ने साल 2023 में 216 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी की पेशकश की। जिनमें से 179 खिलाड़ियों ने नौकरी ज्वॉइन की। इस बार खेल विभाग का बजट 566.04 करोड़ रुपए हैं।
इसके अलावा सरकार खिलाड़ियों को एक और खुशख़बरी देने जा रही है। जल्द ही खेल विभाग में भर्ती की जाएगी। विभाग में 659 खाली पड़े पदों को लेकर जल्द सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी। हालांकि इन पदों पर भर्तियां हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए की जाएंगी।