अमृतपाल की पत्नी किरणदीप पर बड़ा एक्शन, भागने की फिराक में थी, अमृतसर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया

अमृतसर: खालिस्तानी समर्थक और लगभग डेढ़ महीने से फरार अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर पर बड़ा एक्शन लिया गया है। जानकारी के अनुसार किरणदीप कौर लंदन जा रही थी इसी दौरान अमृतसर एयरपोर्ट पर उसे पंजाब पुलिस ने रोक कर पूछताछ की और अब उसे हिरासत में ले लिया गया है।

अमृतपाल 18 मार्च से है फरार

किरणदीप सुबह 11.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। वो दोपहर 1.30 बजे की फ्लाइट से लंदन रवाना होने वाली थीं। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है। उस पर एनएसए के तहत केस दर्ज किया गया है।

किरणदीप पर यह हैं आरोप

उन पर ब्रिटेन में बब्बर खालसा से संबंध होने और फंडिंग के आरोप भी लगे थे। किरणदीप ने इन आरोपों को नकार दिया था। तरह से गलत करार दिया था। किरणदीप ने कहा था कि मैं भारत में कानूनी तौर पर रह रही हूं। मैं यहां 180 दिन रह सकती हूं।

10 फरवरी को हुई थी शादी

अमृतपाल ने दुबई से पंजाब लौटकर इसी साल 10 फरवरी को पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में किरणदीप कौर से शादी की थी। यह समारोह पूरी तरह गुप्त रखा गया। किरणदीप कौर ब्रिटेन की सिटीजन है। वह मूलरूप से जालंधर के कुलारां गांव की है। कुछ समय पहले उनका परिवार इंग्लैंड में बस गया था।

पूछताछ है जारी

किरणदीप और अमृतपाल की शादी अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा गठित संगठन वारिस पंजाब दे के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के महीनों बाद हुई थी। किरणदीप कौर, जो ब्रिटेन से एक एनआरआई है उनसे पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह की गतिविधियों के लिए विदेशी फंडिंग के मामले पर पूछताछ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *