भारत ने जनसंख्या में चीन को छोड़ा पीछे, यह हैं अब तक के आंकड़े

नई दिल्ली: बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। अब जनसंख्या के मामलों में भारत पहले स्थान पर आ गया है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला बन गया है। भारत की आबादी 142.86 करोड़ पहुंच गई है जबकि चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ है।

29 लाख ज्यादा हुई जनसंख्या

भारत की आबादी अब 29 लाख ज्यादा हो गई है। यह पहली बार है कि भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से आगे निकल गई है। संयुक्त राष्ट्र ने पिछले साल यह अनुमान लगाया था कि अगले साल तक भारत सबसे ज्यादा आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।

UNFPA ने दी यह जानकारी

UNFPA के मीडिया सलाहकार अन्ना जेफरीज ने बताया, हां, यह स्पष्ट नहीं है कि भारत ने चीन को कब पीछे छोड़ा है। जेफरीज ने कहा, दरअसल दोनों देश की तुलना करना काफी कठिन है। क्योंकि दोनों देशों के डाटा कलेक्शन में थोड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में यह साफ है कि चीन की आबादी पिछले साल अपने चरम पर पहुंच गई और अब इसमें गिरावट आने लगी है।

यह हैं भारत में आवादी के आंकड़े

इसके अलावा 18 फीसदी लोग 10 से 19 की उम्र के हैं. 10 से 24 साल तक के लोगों की संख्या 26 प्रतिशत है। वहीं 15 से 64 साल तक के लोगों की संख्या 68 प्रतिशत है और 65 से ऊपर के 7 प्रतिशत लोग हैं। चीन की बात करें तो 0 से 14 साल के बीच 17%, 10 से 19 के बीच 12%, 10 से 24 साल 18%, 15 से 64 साल 69% और 65 से ऊपर के लोगों की संख्या 14% है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *