Bihar News: पटना में लगी भीषण आग की चपेट में आई 200 से अधिक झोपड़ियां…डीजी अहोतकर, तेजप्रताव यादव, ट्रैफिक SP और SDRF मौके पर मौजूद

पटना:बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअलस, पटना के शास्त्री नगर थाने के पास बसे झुग्गी-बस्ती में आज दोपहर भीषण आग लग गई। इस आग ने करीब 200 से ज्यादा झोपड़ियों को अपने मुंह में निगल लिया जिसके कारण सैकड़ों लोगों की जिंदगियां तबाह हो गई। बता दें कि आग इतनी भयानक थी कि पटना भवन निर्माण के ऑफिसर फ्लैट तक पहुंच गई। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाई।

डीजी शोभा अहोतकर भी मौके पर पहुंची

बता दें कि पटना के शास्त्री नगर थाने के पास बसे झुग्गी-बस्ती में अचानक से आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही तेज हवा के कारण आग तेजी से सैकड़ों झोपड़ियों को अपने चपेट में ले लिया जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर तुरंत छह फायर स्टेशनों से दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां आईं। इसके साथ ही ट्रैफिक एसपी, फायर डिपार्टमेंट कीडीजी शोभा अहोतकर और वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं, सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

पीड़ित परिवार से मिले तेजप्रताप यादव

चूंकि आग राजवंशी सर्वे ऑफिस की बिल्डिंग के पास ही लगी थी तो घटनास्थल पर पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने बिल्डिंग के छत पर जाकर पूरे स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वे 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में थे तभी उनकी नजर आसमान में फैल रहे धूंए पर पड़ी तब उन्हें यह एहसास हो गया है था कि कहीं ना कहीं आग लगी है। जब उन्होंने घटना को देखा तो इस बात की सूचना फायर बिग्रेड को दी लेकिन जानकारी मिली की फायर बिग्रेड की गाड़ी जाम में फंस गई है जिसके तुरंत बाद उन्होंने अपने कारकेड के साथ फायर बिग्रेड की गाड़ी को घटनास्थल पर पहुंचाया। तेजप्रताप इस दौरान पीड़ित परिवार से भी मिले।

गायों और बकरियों को भी निगला आग

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक एक झोपड़ी में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद पीएचईडी कैंपस में मौजूद दर्जनों झोपड़ियों को आग ने निगल लिया। देखते ही देखते आग के हवाले हुई झोपड़ियों में रखे गए सिलेंडर एक-एक करके ब्लास्ट होने लगे जिसके कारण आग ने एक भयानक रूप ले लिया। इस अगलगी की घटना के बाद एक-एक कर कैंपस में कुल 27 सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ है। दुखद सूचना ये है कि लाखों का सामान तो खाक हुआ ही साथ ही में कई लोग भी बुरी तरह झुलस गए हैं। वहीं कई बकरियों और गायों को भी इस आग ने अपनी जद में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *