शिमला निगम चुनाव की हुई घोषणा, यह होगा पूरा कार्यक्रम

शिमला: हिमाचल की राजधानी शिमला में होने वाले आगामी नगर निगम चुनाव की घोषणा कर दी है। राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव का पूरा शड्यूल जारी कर दिया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 6 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। मतदाता सूचियों को लेकर आए सभी आपत्तियां और दावों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। राजधानी में 13 अप्रैल से नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

यह होगा शड्यूल

इसी दिन 13 अप्रैल से ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। प्रत्याशियों को नामांकन भरने के लिए तीन दिन का वक्त दिया गया है। 21 अप्रैल को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन शाम को पार्टी चिन्ह के साथ प्रत्याशियों की अंतिम सूची भी जारी कर दी जाएगी। मतदान 2 मई को करवाया जाएगा और मतगणना 4 मई को होगी।

चुनाव ना होने के कारण लंबित हैं विकास कार्य

शहर में निर्माण कार्य तो रफ्तार पकड़ेंगे ही, साथ ही आम जनता की प्रमाण पत्र हासिल करने में आ रही परेशानी भी दूर होगी। अभी पार्षद न होने के कारण स्थायी पता, चरित्र प्रमाण पत्र, बीपीएल समेत कई तरह के प्रमाण पत्र के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

यह किया गया है बदलाव

सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है। पार्टियों की ओर से चुनाव मैदान में उतरने वाले सभी दावेदारों को पार्टी चिन्ह दिए जाएंगे। साल 2017 में हुए नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं करवाए गए थे। इसके चलते कई वार्डों में दावेदारी को लेकर काफी असमंजस भी रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *