हिमाचल के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन की मंडी के लिए बड़ी घोषणा, युवाओं को होगा यह फायदा

मंडी: हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंडी क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा की है। हर्षवर्धन ने घोषणा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयत्नशील है। सरकार में उनके बतौर उद्योग मंत्री का पद संभालने के बाद पिछले तीन महीने में लगभग 10हजार करोड़ का निवेश हिमाचल में आया है।

यह की बड़ी घोषणा

इस ओर आगे कदम बढ़ाते हुए सरकार प्रदेश में हिम इन्वेस्टमेंट ब्यूरो को शुरू करने जा रही है। इस स्वतंत्र संस्था की ओर से सभी उद्योगों को सभी प्रकार की एनओसी और मंजूरी देने के लिए कार्य किया जाएगा। सुंदरनगर में पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी।

युवाओं को दिए जायेंगे अवसर

सरकार उद्योगपतियों को निवेश करने पर बेहतर आधारभूत ढांचा और सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। जिससे वह हिमाचल के हर क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए आगे आएं और रोजगार के अधिक अवसर युवाओं को उपलब्ध हों।

उद्योगपतियों का सरकार स्वागत करेगी

उन्होंने कहा कि मंडी जिला की बल्ह घाटी में टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट को लेकर उद्योग लगाने के लिए आगे आने वाले उद्योगपतियों का सरकार स्वागत करेगी। इस क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार मुफ्त में भूमि देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल की ओर से विधानसभा सत्र में क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग यूनिट खोलने को लेकर सवाल भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *