लखनऊ: उत्तर-प्रदेश के कई जिलों में पिछले हफ्ते से बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। बदलते मौसम के कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। बेमौसम बारिश के इस सीजन में किसानों की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी यूपी के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश होने की भी संभावना है।
किसानों को हो रहा नुकसान
यूपी के कई शहरों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। जिससे गर्मी से लोगो को राहत जरूर मिल रही है, लेकिन अन्नदाता से इसको काफी नुकसान हो रहा है। किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। कई जगहों पर गेहूं की फसल बर्बाद हो गई तो वहीं कुछ जिलों में सरसों की फलियां टूट गई हैं। आलू के खेत में भी खुदाई प्रभावित हुई है। गेहूं और सरसों की फसलों के साथ ही सब्जियों के खेतों का काफी नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं आम की खेती करने वाले किसानों को इसके नष्ट होने का भी डर सता रहा है। जिसकी वजह से किसानों का बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
वहीं मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट ने आने वाले दिनों में भी चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजाधानी लखनऊ में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही तूफान के साथ बारिश की भी संभावनाए जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जाताई गई थी। वहीं रविवार को भी मौसम के तापमान में बदलवाव देखा जा सकता है।
इन जिलों मेंअलर्ट जारी
उत्तर-प्रदेश में मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें गौतमबुद्ध नगर (नोएडा)गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, और अमरोहासहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपतऔरमेरठ शामिल हैं। इन शहरों में आंधी-तूफान और तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।