Haryana: जेल से राम रहीम की 14वीं चिट्ठी, राजनीतिक विंग भंग करने पर दी सफाई

Haryana:शनिवार को सिरसा के डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा मनाया। जहां पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बाबा राम रहीम की जेल से भेजी गई 14वीं चिट्ठी को पढ़कर सुनाया गया। चिट्ठी में राम रहीम ने साध संगतों को आशीर्वाद भेजा और काम की प्रशंसा की।

इसके अलावा चिट्ठी में राम रहीम ने हरियाणा और राजस्थान में चलाए गए सफाई अभियानों को लेकर कहा कि मानव सेवा ही नारायण की सेवा है। सभी साध संगत लगातार मानव हित में कार्य करते रहें।बाबा का आशीर्वाद सदा तुम्हारे साथ है।

वहीं, बाबा राम रहीम ने चिट्ठी में राजनीतिक विंग भरने पर सफाई दी और कहा कि साध-संगत ने ही राजनीतिक विंग बनाया था और अब साध-संगत ने ही उसे भंग कर दिया है। सतगुरु की प्यारी साध-संगत, आपने ही पहले राजनीतिक विंग बनाया था और अब भंग भी आपने किया। हमारा आशीर्वाद तो पहले भी था, अब भी है। हम आपको फिर से एक बार कहना चाहते हैं कि हम ही आपके गुरु थे, हैं और हम ही आपके एमएसजी गुरु रहेंगे।

गुरु होने के नाते हम अपने साढ़े 6 करोड़ बच्चों को वचन कर रहे हैं कि आप सब एक बनके रहना, एकता रखना। अपने गुरु के अलावा, किसी भी बातों में आकर अपनी एकता ना तोड़ना। हम एमएसजी गुरु रूप में आपको वचन देते हैं कि मानवता भलाई और हर अच्छे काम में आपका साथ देंगे साथ ही मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *