Bihar IRCTC Scam: बिहार के (IRCTC) घोटाले यानि जमीन के बदले नौकरी में सीबीआई (CBI) एक्शन में है। सोमवार को घोटाले में सीबीआई पूछताछ के लिए पटना पहुंची। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi) से पूछताछ कर रही है। मामले में कोर्ट पहले ही समन जारी चुका है। 15 मार्च को पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi), लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और मीसा भारती (Meesa Bharti) समेत 14 लोगों को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।
पटना में सीबीआई कर रही पूछताछ
बता दे कि, लालू प्रसाद यादव अभी हाल ही में सिंगापुर (Singapore) से स्वदेश लौटे हैं। लालू प्रसाद यादव का गुर्दा बदला गया है। पटना स्थित आवास पर सीबीआई (CBI) राबड़ी देवी से पूछताछ कर रही है। इस दौरान तेजप्रताप और तेजस्वी यादव दोनों इसी आवास में मौजद है। सीबीआई की 12 सदस्यी टीम पूछताछ में जुटी है।
सीबीआई ने दर्ज की चार्जशीट
जमीन के बदले नौकरी के मामले में आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव (RJD Leader Lalu Prasad Yadav) के करीबी और पूर्व विधायक भोला यादव (Bhola Yadav) पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। मामले में सीबीआई ने चार्जशीट भी दाखिल कर ली है। जिसमें भोला यादव और ह्दयानंद चौधरी को भी आरोपी बनाया गया है। भोला यादव साल 2004 से 2009 तक तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के ओएसडी भी रहे हैं।