#BollywoodAmitabh Bachchan Injured: बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) शूटिंग के दौरान घायल हो गए। वह प्रभास (Prabhas) की फिल्म K प्रोजेक्ट (K Project) को शूटिंग कर रहे थे। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि, रिब केज में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। काफी ज्यादा दर्द हो रहा है।
ब्लॉग पर दी जानकारी
आगे उन्होंने लिखा कि, हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।प्रोजेक्ट k की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को एक एक्शन सीन के दौरान पसलियों में चोट आई है।
सभी काम कर दिए बंद- अमिताभ बच्चन
आगे अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि, मैं अभी आराम करूंगा और जरूरी कामों के लिए ही थोड़ा बहुत चलूंगा। फिलहाल सभी कामों को बंद कर दिया गया है। जलसा पर मेरा कोई फैंस नहीं आए। मैं अपने फैंस से अभी नहीं मिल पाऊंगा।
दिवाली पर कटी थी पैर की नस
जानकारी के लिए बता दे कि, अमिताभ बच्चन ने इससे पहले दिवाली पर अपने पैर की नस कटने की जानकारी दी थी। उन्होंने खुद एक ब्लॉग के जरिए बताया था कि पैर की नस कटने पर खूब खून बहा। उन्हें अस्पताल में जाकर पैर पर टांके भी लगवाने पड़े। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा था कि- लोहे के एक टुकड़े ने मेरे बाएं पैर के काफ को काट दिया, जिससे नस कट गई थी। नस कटते ही मेरे पैर से काफी खून बहा।