ICC WWC 2023 Final:महिला टी20 विश्वकप का आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल में मेजबान दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने जगह बनाई है। बता दे कि ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कुल मिलाकर अब तक ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार टी20 विश्वकप जीता है।
महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम पहली बार फाइनल खेल रही है और अपने घरेलू मैदान पर फैंस को विश्वकप जीतकर जश्न मनाने का मौका देना चाहेगी। बता दे कि महिला क्रिकेट में हमेशा से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा रहा है।दक्षिण अफ्रीका की टीम इतिहास रचने के इरादे के साथ इस टूर्नामेंट में खेली है। दोनों टीमें शानदार लय में हैं। ऐसे में फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर होना तय है।
यहां देखे मैच का लाइव प्रसारण
महिला टी20 विश्व कप के मैच प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली, बेथ मूनी, मेग लैनिंग (C), एश्ले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिसे पेरी, ताहिला मैकग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, जेस जोनासेन, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।
दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्डवॉर्ट, ताजमिन ब्रिट्स, मरिजाने कप, सुने लुस (C), क्लो ट्रायॉन, एनेके बॉश, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।